रायपुर। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव का करेंगी। घेराव से एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग किया। इसके खिलाफ महिला मोर्चा द्वारा रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अवस्थी ने कहा कि पहले बीटीआई मैदान में आमसभा होगी।
इसके बाद रैली के रूप में चलकर राजीव भवन जाकर कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्रित्व काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है। लेकिन अब तो कांग्रेस के लोगों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।