BJP Mahila Morcha : भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन

BJP Mahila Morcha :

BJP Mahila Morcha सभी मातृ शक्ति भाजपा को मजबूत करने के लिए आगे आये -शालिनी राजपूत

भूपेश सरकार मे पुरे प्रदेश मे अराजकता का माहौल -शालिनी राजपूत

BJP Mahila Morcha नारायणपुर – भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  शालिनी राजपूत, भाजपा जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष द्वय बृजमोहन देवांगन,नारायण मरकाम, जिला प्रभारी महिला मोर्चा ईना श्रीवास्तव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता मंडल के आतिथ्य मे सम्पन हुई।

BJP Mahila Morcha कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प आर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी प्रमुख अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया।

तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने संगठन की मजबूती व महिलाओ की सक्रियता को लेकर मुख्यरूप से चर्चा की।आगामी 2023 के चुनाव को लेकर महिलाओ को सजग रहने का आह्वान किया, महिलाओ की भागीदारी चुनाव मे होनी चाहिए।

BJP Mahila Morcha प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सभी मातृशक्ति भाजपा को मजबूत करने के लिए आगे आये। महिलाओ को पार्टी की विचारधारा से जोड़े और केंद्र मोदी सरकार की जो महिलाओ के हित की योजनाएं है, उनका लाभ हितग्राही महिला को मिले इसके लिए महिला मोर्चा की टीम कार्य करे ।

वही आगे उन्होंने राज्य की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज पुरे प्रदेश मे अराजकता का माहौल निर्मित है हर तरफ भय भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। जिन वादों के दम पर कांग्रेस सत्ता मे आयी आज तक वो वादे धरातल मे कही दिखाई नहीं दे रहे सिर्फ और सिर्फ कुछ हो रहा है तो कर्ज लेकर छतीसगढ़ को गर्त मे ले जाने का कार्य भूपेश सरकार बखूबी कर रही है।

BJP Mahila Morcha आज आये दिन प्रदेश की कानून व्यवस्था लचर होती जा रही है और सरकार के कान मे जूँ तक नहीं रेंग रहा है।तत्पश्चात बैठक को मंचस्थ अन्य अतिथियों ने सम्बोधित करते हुए राज्य की भूपेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए उपस्थित मातृ शक्तियों से आने वाले 2023 के चुनाव मे भ्रष्टाचार के आकंठ मे डूबी कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाकर पुनः छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार बनाने संकल्प लेकर जन जन तक भुपेश सरकार की विफलताओं को पहुंचाने का कार्य करें।

BJP Mahila Morcha इस अवसर पर केसर निषाद, प्रमिला प्रधान,भगवती हलदार,बबीता ठाकुर,, अनिता कुरेटी,राजबती दुग्गा, रानो पोटाई,पुष्पलता मांझी, फूलमत कौर, शांति ठाकुर, राधिका वड्डे, बुधमती नुरेटी, नीलू नाग,माहेश्वरी कवाची सहित अन्य महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU