BJP Mahila Morcha : आबकारी मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

BJP Mahila Morcha :

BJP Mahila Morcha : आबकारी मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी

BJP Mahila Morcha :  एमसीबी ! जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जांजगीर में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत के विरोध में जिला स्तरीय रैली व धरना प्रदर्शन किया गया.

इस दौरान महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय से आबकारी विभाग तक रैली निकाली गयी। वहीँ आबकारी विभाग के सामने प्रदेश सरकार और आबकारी मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

Union Home Minister : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दंतेवाडा दौरा को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारियां

महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आबकारी विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने का प्रयास किया. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोर आजमाइश देखने को मिला। प्रदर्शन के बाद भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा पटवा,भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी और पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU