सहारनपुर। नकुड़ क्षेत्र के टीडोली गांव में भाजपा अंबेहटा मंडल उपाध्यक्ष धर्मसिंह कोरी की रविवार तड़के गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत में खाट पर उनका खून से लथपथ शव मिला, माथे पर गोली का निशान था।
परिजनों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी देहात सागर जैन, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और एसओजी पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।
मृतक के पुत्र भाजपा में मंडल महामंत्री हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। किसी रंजिश की अभी पुष्टि नहीं हुई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने कई टीमें गठित कर हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।