बैकुंठपुर – भाजपा एसटी मोर्चा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान के विरोध में नगर पंचायत पटना के आदर्श चौक मे ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर टीएमसी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा ने कहा, देश की राष्ट्रपति के साथ हुआ व्यवहार बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह केवल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का ही अपमान नहीं है, बल्कि इससे पूरे आदिवासी समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।
नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह ने कहा कि यह घटना टीएमसी सरकार की मानसिकता को दर्शाती है और भाजपा इस तरह के अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में जवाब देने और माफी मांगने की मांग की।

ईस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला महामंत्री कपिल जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,नगर पंचायत उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल,जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी राकेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव,महामंत्री सत्यम साहू,सच्चिदानंद द्विवेदी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री कमलेश एक्का, राय सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला मंत्री विश्वनाथ सिंह, पार्षद राजेश सोनी , रेखा वर्मा, अहिबरन सिंह, अजजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मंगल सिंह,जिला मंत्री रमेश पोया, देवेन्द्र कुमार सिरदार,आशीष सिंह सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे l