समर्पण भाव से करेंगे संगठन और समाज हित के कार्य-BJP जिलाध्यक्ष


भाजपा जिलाध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से काम कर केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएँ।

जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और कार्य योजना की समीक्षा कर आगामी कार्य योजनाओं के बारे मे मार्गदर्शन किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को पार्टी संगठन के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
बैठक को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
इस बैठक मे मंडल महामंत्री मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, श्याम नारायण यादव, धर्मपाल, संजय देवांगन, कुण्डल साय कुजूर, धनेश्वरी राजवाड़े, झर्मिला देवी, हरिनारायण अग्रवाल, विश्वनाथ,आदित्य जायसवाल,प्रदीप गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *