भाजपा जिला कोरिया ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 47वां स्थापना दिवस

बैकुंठपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया द्वारा बैकुंठपुर शहर मंडल मुख्यालय में पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह, जोश और गौरव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री द्वारका गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल खटिक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश शिवहरे,वरिष्ठ पदाधिकारी सभी वार्डों के पार्षद, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा सहित सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामंत्री रमन गुप्ता द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और अतिथि सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण से हुई। तत्पश्चात भारत माता एवं देव पुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर राष्ट्र एवं संगठन के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई।
अतिथियों का पारंपरिक स्वागत कर मंचासीन किया गया।
लाभार्थी सम्मान एवं सम्मेलन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा लाभार्थी सम्मान समारोह, जिसमें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
लाभार्थियों ने मंच से अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
महिलाओं तथा शहर के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय और भारी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
विधायक भैयालाल राजवाड़े का उद्बोधन
अपने संबोधन में विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा—
“भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, समृद्ध और वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित हुआ है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के विश्वास से हम हर मोर्चे पर सफल होंगे।”
उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों में मजबूती से जुटने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी का उद्बोधन
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में पार्टी के 47 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, संगठन विस्तार, संघर्ष, सेवा और विकास यात्रा का विस्तार से उल्लेख किया।
उन्होंने कहा—
“भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इसका श्रेय हमारे लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं और देश की जनता के विश्वास को जाता है। आने वाले समय में नगर पालिका चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। शहर के विकास, पारदर्शिता और सुशासन के लिए भाजपा पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन
देश, संगठन और सेवा भावना के नारों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में सभी ने मिलकर भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *