भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया

भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया
बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी मंडल बैकुण्ठपुर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय एवं वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मोत्सव के अवसर पर साय के विजन ‘सुशासन’ को जन-जन तक पहुँचाना और अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। मुख्यमंत्री श्री साय के 62वें जन्मदिवस पर पार्टी कार्यकर्ता गरीब कल्याण और छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए स्वयं को समर्पित किया हैं। जिला महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। किसान, महिला व युवा सहित हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि, भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। जिला मंत्री शारदा गुप्ता ने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है, साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला मंत्री शारदा गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, महिला मोर्चा जिला मंत्री आंचल सिंह, मंडल महामंत्री रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, अल्प संख्यक मोर्चा अरशद खान, स्वामीनाथ पटेल,संतोष राजवाड़े, हरिओम साहू,अभिनेन्द्र चंदेल, विकास दुबे सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर महिला मोर्चा ने हनुमान चालीसा एवं वृ़क्षा रोपण किया-
छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर महिला मोर्चा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरुकता के उद्देश्य से जीवनदायी पीपल एवं नीम के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीता यादव, मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी रेनु सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता, महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, जिला मंत्री आंचल सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष कुसुम जायसवाल, पार्वती रजक, तोता रानी, सुनिता पैकरा, आशा काशी, संजू साहू, कमल यादव, पुष्पा पाल सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *