:रामनारायण गौतम:
सक्ती – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में
पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक हुई. जिसमें पिछड़ा वर्ग को
लेकर भावी नीतियों के बारे में चर्चा की गई.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा अशोक साहू ,सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,पूर्व विधायक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू,जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंह ठाकुर,पीताम्बर पटेल , नेतराम चंद्रा जिला महामंत्रीद्वय श्रीमती मोहनकुमारी साहू, दीपक अग्रवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष कीर्तन चंद्रा,महामंत्री कवि शरण वर्मा,देव कुमार साहू,मंचस्थ रहे।
निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा – पिछड़ा वर्ग मोर्चा महत्वपूर्ण मोर्चा है पिछड़ा वर्ग के लोगों के हित का ध्यान रखना एवं उनको न्याय दिलाने के लिए संघर्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा करता है मंडल आयोग के सिफारिश के बाद ही पिछड़ों को आरक्षण का लाभ लोगो को प्रशासनिक, राजनैतिक स्तर पर मिला!
जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा ओबीसी मोर्चा के साथ साथ पिछड़ा वर्ग के हमारे अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी किसान मोर्चा युवा मोर्चा,महिला मोर्चा में भी है इसलिए सभी दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण मोर्चा है लोकसभा,विधानसभा, पंचायत सभी चुनाव में ओबीसी वर्ग का वोट ही निर्णायक होता है ओबीसी वर्ग का वोट 52 प्रतिशत है जो हर चुनाव में निर्णायक होता है.
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा जिले में लगभग आधे मतदाता ओबीसी वर्ग के है ओबीसी मोर्चा सदैव पिछड़ा वर्ग के हित को ध्यान में रखकर उनके हित का कार्य करता है एवं ओबीसी वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाता है जो सराहनीय है !

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने कहा हम पिछड़े वर्ग के लोग आपस में मिलजुलकर संगठित होकर रहेंगे तो ही पिछड़े वर्ग का विकास होगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी ने कहा कि मैं आप सभी से मिलकर संवाद करने आया हूं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जब से सरकार बनी है ओबीसी समाज को सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिनिधत्व करने का मौका मिल रहा है 95 जातीय ओबीसी वर्ग में आते है. ओबीसी मतदाता 52 प्रतिशत है ओबीसी वर्ग के अनेक जाती के कार्यकर्ता प्रदेश एवं जिला स्तर पर ओबीसी मोर्चा से जुड़े हुए है.
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को अपने गांव, शहर क्षेत्र के आम जनमानस को शासन की योजनाओं से जोड़ना है एवं प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ दिलाना है जिससे भाजपा एक सेवा भावी के रूप में जाना जावे कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री एवं जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया एवं आभार देव कुमार साहू ने किया कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुशीला सिंहा,श्रीमती रूपा सिंहदेव, सोनसाय देवांगन,दीपक गुप्ता धनंजय नामदेव मंडल अध्यक्षगण अभिषेक शर्मा,पहलवान दास महंत ,आशीष तिवारी दिगंबर साहू, जगदीश चंद्रा,दिनेश बरेठ , जीवेंद्र गबेल घनश्याम साहू ,तिलेश माली ,गेंदराम मनहर ,मनहरण चंद्रा,रवि गबेल ,घनश्याम भारद्वाज ,विक्रम प्रताप सिंह,गजेंद्र राठौर छबिलाल, सहित भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.