बिलासपुर: फर्जी पावर ऑफ अटर्नी से जमीन बेचने के झांसे में 11 लाख की ठगी, दो आरोपी नामजद

बिलासपुर। फर्जी पावर ऑफ अटर्नी बनाकर दूसरे की जमीन बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना के एसआई ओमप्रकाश कुर्रे ने बताया कि जरहाभाठ एकता कॉलोनी राहलकर गली निवासी अमित भास्कर ने शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों सूर्या साहू, संदीप बंजारे एवं अन्य ने उन्हें एक फर्जी पावर ऑफ अटर्नी दिखाकर जमीन बेचने का सौदा तय किया। सौदा पूरा होने पर अमित भास्कर ने आरोपियों को 11 लाख रुपये दिए।

बाद में जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो आरोपियों ने बहानेबाजी शुरू कर दी। जांच करने पर अमित भास्कर को पता चला कि आरोपियों ने फर्जी महिला खड़ी करके फर्जी पावर ऑफ अटर्नी बनाई थी और इसी के आधार पर उनसे 11 लाख रुपये ठग लिए थे।

पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने अमित भास्कर की रिपोर्ट पर सूर्या साहू, संदीप बंजारे एवं अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *