Bilaspur Breaking : बिलासपुर की बेटी ने किया यूरोप फतह,माउंट एलब्रश पर लहराया तिरंगा
Bilaspur Breaking : बिलासपुर। यूरोप की सबसे ऊँची चोटी पर बिलासपुर की बेटी ने तिरंगा लहराकर देशदुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। बिलासपुर लौटने पर माउंट एलब्रुश की ऊंचाई नापने वाली बेटी निशा यादव का कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने चेंबर में स्वागत किया । मुलाकात के दौरान चैंपियन निशा यादव ने सहयोग के लिए धन्यवाद भी जाहिर किया है।
यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी फतह करने के बाद बिलासपुर की बेटी नगर पहुंची। निशा यादव ने कलेक्टर से मुलाकात कर माउंट एलब्रुश पर तिरंगा फहराने के अनुभव को साझा किया।
Bilaspur Breaking : अपने कार्यालय में सौजन्य मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने निशा के अनुभवों को सुना और लोगो को प्रेरित करने वाला बताया। उन्होंने निशा को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एलब्रुस की 5 हजार 642 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराने की बढ़ाई दी। शुभकामनाओ के साथ हौसला भी बढ़ाया। इस दौरान निशा ने कलेक्टर के प्रति आभार जाहिर करते हुए कहा कि सब कुछ आप के विशेष सहयोग से संभव हो पाया है।
कलेक्टर से मिलने के बाद निशा यादव ने बताया कि 13 जुलाई की रात में मिशन के लिए आगे बढ़ी। सुबह 9 बजे माउन्ट एलब्रुस को फतह करने का सौभाग्य हासिल हुआ। लगातार 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल हुई है। निशा ने जानकारी दी कि कलेक्टर अवनीश शरण की संवेदनशील पहल के चलते ही माउंट एलब्रुश पर तिरंगा फहराने का सपना साकार हुआ।