Bilaspur Breaking : पुलिस अभिरक्षा में युवक की संदिग्ध मौत

Bilaspur Breaking :

उमेश कुमार डहरिया

 

Bilaspur Breaking तारबाहर थाने में हुई मौत, शव को अस्पताल ले गई पुलिस

Bilaspur Breaking बिलासपुर !  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस अभिरक्षा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। धोखाधड़ी के केस में पुलिस ने आरोपी युवक को रायपुर से गिरफ्तार कर लाई थी। बुधवार की सुबह उसकी थाने में ही मौत हो गई। मामला तारबाहर थाने का है।

https://jandhara24.com/news/153046/most-expensive-fish-in-the-world-only-one-fish-sold-for-more-than-2-crores/
Bilaspur Breaking  जानकारी के अनुसार मूलत: मुंगेली निवासी श्याम मोदिकर (50) के खिलाफर तारबाहर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज था। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को पता चला कि श्याम मोदिकर रायपुर के तेलीबांधा में परिवार के साथ रह रहा है। इस पर पुलिस सोमवार को उसे पकड़ने के लिए पहुंची थी।

District Courts : जिला न्यायालय में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन 24 मई तक आमंत्रित
तारबाहर थाने में हुई मौत, शव को अस्पताल ले गई पुलिस

Bilaspur Breaking  बताया जा रहा है कि रात में पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर दिया था। इसके बाद खाना खाने के बाद वह लॉकअप में ही सो रहा था। इस दौरान थाने में गिने-चुने पुलिसकर्मी ही थे। बुधवार की सुबह वह बेहोश पड़ा था।

उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी तारबाहर टीआई मनोज नायक को दी गई। इसके बाद आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के परिजन को इसकी सूचना दे दी है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU