दतिया में दिन दहाड़े गोलीबारी, बाइक सवार बदमाशों ने युवक की हत्या कर दी

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दिन दहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोलियां बरसाकर इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक रामपाल अपने रिश्तेदार के साथ घर जा रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रामपाल को उसके रिश्तेदार तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हत्या की वारदात से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह एक दिन के अंतराल में शहर में दूसरी हत्या है। लगातार हो रही हत्याओं से स्थानीय निवासियों में भय का वातावरण बना हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर थे। पुलिस विभिन्न सुरागों के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *