Bijapur breaking news बीजापुर में तीन लोगों की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या, मचा हड़कंप

Bijapur breaking news

Bijapur breaking news बीजापुर में तीन लोगों की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

 

Bijapur breaking news बीजापुर !  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र में आज होली के जश्न के बीच तीन लोगों की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गयी।


पुलिस सूत्रों के अनुसार बासागुड़ा कैम्प से कुछ दूरी पर हुयी इस घटना में दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गयी है, जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा। घटना के बाद बासागुड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नक्सली घटना है या फिर विवाद है। घटना की स्पष्ट जानकारी अब तक नहीं आयी है। तीनों पर हमला कुल्हाड़ी से किया गया है।

Bomb blast in kenya केन्या में बम विस्फोट, चार की मौत, 11 घायल


पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने ग्रामीणों पर हमला किया है। हमले में दो की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि एक गंभीर था। पुलिस के मुताबिक चन्द्रीया मोडियम और अशोक भंडारी की मौके पर मौत हुई, जबकि घायल कारम रमेश की इलाज के दौरान मौत हो गयी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU