Bihar Breaking : मुख्यमंत्री नीतीश फिर तेजस्वी को देंगे धोखा, जाएंगे राजग में : मांझी

Bihar Breaking :

Bihar Breaking मुख्यमंत्री नीतीश फिर तेजस्वी को देंगे धोखा, जाएंगे राजग में : मांझी

Bihar Breaking गया !  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए आज कि वह (श्री कुमार) फिर से तेजस्वी यादव को धोखा देकर राष्ट्रीय जनतांंत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ चले जाएगें।

मांझी ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि मीटिंग की बात हम भाजपा को बताते थे, यदि ऐसा कोई प्रमाण है, तो वे हमें दिखाएं। नीतीश कुमार कुर्सी पर बने रहने के लिए स्वयं कभी भाजपा के साथ तो कभी राजद के साथ गठबंधन करते हैं और दूसरे पर इस तरह का आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार आने वाले चुनाव में तेजस्वी को भी धोखा देंगे, वे नहीं चाहते कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बने। कुर्सी पर बने रहने के लिए नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाएंगे।

Sakti Janjgir Champa : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण  PM मोदी का मूलमंत्र — डॉ. साहू

वहीं, जीतन राम मांझी के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी 19 तारीख को हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। हम स्वयं कोई निर्णय नहीं लेते। बैठक कर सभी की राय लेते हैं। इसके बाद ही निर्णय होता है। आगामी 19 तारीख के बाद हमलोग निर्णय लेंगे कि हम किसके साथ जाएंगे। हमारी पार्टी छोटी पार्टी है, इसलिए किसी ना किसी बड़ी पार्टी के साथ हमें गठबंधन तो करना ही है, लेकिन किस पार्टी के साथ हम गठबंधन करेंगे। यह 19 तारीख की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU