बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महिलाओं ने रचा इतिहास, पुरुषों को 8.8% से पछाड़ा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महिलाओं ने मतदान के 74 साल के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दो चरणों में कुल 71.06 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया जो पुरुषों के 62.8 प्रतिशत से 8.8 प्रतिशत अधिक है। कुल 66.91 प्रतिशत मतदान के साथ 1951 के बाद सबसे ऊंची वोटिंग दर्ज हुई।

रिकॉर्ड तोड़ महिला मतदान

दोनों चरणों में 3,51,45,791 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जो अब तक का सर्वोच्च आंकड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में महिला मतदान में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

पहले चरण (6 नवंबर): 69.04 प्रतिशत (1,76,77,219 महिलाएं)
दूसरे चरण (11 नवंबर): 74.03 प्रतिशत (1,74,68,572 महिलाएं)

पुरुष मतदान

दोनों चरणों में 3,93,79,366 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले।
पहले चरण: 61.56 प्रतिशत (1,98,35,325 पुरुष)
दूसरे चरण: 64.1 प्रतिशत (1,95,44,041 पुरुष)

महिला-पुरुष मतदान में अंतर: 42,33,575 वोट

कुल मतदान आंकड़े

पहला चरण: 65.08 प्रतिशत (3,75,13,302 मतदाता)
दूसरा चरण: 68.76 प्रतिशत (3,70,13,556 मतदाता)
कुल मतदान: 66.91 प्रतिशत (7,45,26,858 मतदाता)

चुनाव व्यवस्था

8.5 लाख से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी
45,399 मतदान केंद्रों की 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग
2,616 उम्मीदवार, 1.4 लाख मतदान एजेंट
243 सामान्य, 38 पुलिस और 67 व्यय पर्यवेक्षक तैनात

अंतरराष्ट्रीय सराहना

अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम के तहत दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, बेल्जियम और कोलंबिया के 16 प्रतिनिधियों ने बिहार चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रतिनिधियों ने इसे विश्व के सबसे सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सहभागी चुनावों में से एक बताया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों चरणों में नियंत्रण कक्ष से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं, डाक मतपत्र अभी शामिल नहीं किए गए हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *