गढ़चिरौली/कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को लगातार बड़ी उपलब्धियां मिल रही हैं। बुधवार को एक बार फिर नक्सल संगठनों को बड़ा झटका लगा, जब छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा से लेकर कांकेर तक कुल 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। इनमें कुख्यात नक्सली विनोद सैयाना भी शामिल है।
पखांजूर क्षेत्र से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 11 नक्सलियों ने महाराष्ट्र डीजी रश्मि शुक्ला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर संयुक्त रूप से 89 लाख रुपये का इनाम था। समर्पण के दौरान नक्सलियों ने चार हथियार भी पुलिस के हवाले किए।
आत्मसमर्पित नक्सलियों में सबसे चर्चित नाम विनोद सैयाना का है, जिस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी नक्सली लंबे समय से छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थे।