रायपुर में नकली पनीर का बड़ा खुलासा, एफडीए ने गोदाम पर छापा मारकर 1700 किलो पनीर किया जब्त


रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सख्ती के बावजूद शहर में नकली पनीर का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कारोबारी शहर के आउटर इलाकों में गोदाम बनाकर बेखौफ नकली पनीर तैयार कर बाजार में खपा रहे हैं। बुधवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने भाठागांव इलाके में स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि वार्ड-64 भाठागांव में केएलपी डेयरी एवं मिल्क प्रोडक्ट के नाम से बड़े पैमाने पर नकली पनीर बनाया जा रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान गोदाम से 1700 किलोग्राम नकली पनीर जब्त किया। जब्त पनीर की बाजार कीमत लगभग 4.76 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने लूज पनीर के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेंद्र भारती, सतीश कुमार राज, सिद्धार्थ पाण्डेय, रोशनी राजपूत और नमूना सहायक सुजीत मुखर्जी शामिल रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *