मोबाइल CDR और बैंक ट्रांजेक्शन से खुला नेटवर्क, पहले 403 ग्राम अफीम के साथ मुख्य आरोपी पकड़ा गया था
दुर्ग ।
थाना कुम्हारी पुलिस ने अफीम तस्करी के एक बड़े मामले में फरार सप्लायर सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 को खारुन ग्रीन कॉलोनी से आरोपी गुरमेल सिंह को 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी से पूछताछ, बैंक खातों के लेन-देन और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का विश्लेषण किया।
जांच के आधार पर अफीम सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की गई। इसी क्रम में 23 मार्च को शिवप्रसाद कुमार साहू (26 वर्ष, निवासी लांजी, झारखंड) और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी (60 वर्ष, निवासी टाटीबंद, रायपुर) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम अवैध अफीम और करीब 25,500 रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले में NDPS एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।
अवैध लाभ के लिए करते थे तस्करी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उप निरीक्षक सहित आरक्षक किरण और आरक्षक सचिन सिंह व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अफीम तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, फरार सप्लायर सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

23
Mar