रक्षित केंद्र बैकुंठपुर कांफ्रेंस हॉल में आज दिनांक 02-04-2026 को सराफा बाजार के ज्वेलरी व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज सराफा संघ एवं थाना बैकुंठपुर पुलिस प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ सुरेशा चौबे द्वारा बैकुंठपुर के थाना प्रभारी राजेश तिवारी, साइबर प्रभारी विनोद पासवान एवं साइबर टीम के साथ उपस्थित व्यापारियों से सीधा संवाद किया। बैठक के दौरान बाजार में चोरी एवं लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा सभी ज्वेलरी दुकानदारों को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने जिससे चेहरा ढक आने वाले व् हेलमेट लगाकर आने वाले की पहचान करने , अलार्म सिस्टम का उपयोग करने,हॉल मार्किंग अनिवार्य , 2 लाख से अधिक की खरीदी पर पैन कार्ड की अनिवार्यता,10 लाख से ऊपर की खरीदी पर आय का स्रोत पूछा जाना , आपातकालीन नंबर जैसे डायल 112 , थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर, साइबर सेल प्रभारी का मोबाइल नंबर के साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सराफा बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया।
सराफा संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकों से व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और पुलिस व व्यापारियों के बीच समन्वय मजबूत होता है।
बैठक में जिले के सराफा बाजार के सभी प्रमुख ज्वेलरी व्यापारी उपस्थित रहे।