रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आरोपी चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। वे जेल से बाहर आ गए हैं। मामले में ईडी की जांच जारी है तथा अन्य आरोपियों की स्थिति पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। चैतन्य बघेल की रिहाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।
जमानत की खबर सामने आते ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। सेट्रल जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता चैतन्य के स्वागत के लिए पहुंचे थे। जेल से निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैतन्य को घेर लिया और मौके पर जमकर नारेबाजी भी हुई। जेल से छूटते ही चैतन्य बघेल ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आर्शीवाद लेते हुए उनसे गले मिले। इस दौरान चारों ओर हर्ष का माहौल था।
रिहाई से पहले आज सुबह से ही रायपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पहुंचने लगे, जहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं रायपुर केंद्रीय जेल के बाहर ढोल-नगाड़ों, नारों और मिठाइयों के साथ भारी संख्या में कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ता मौजुद है।