कांग्रेस की बड़ी बैठक : मिशन गांव चलो अभियान के तहत बूथ कमेटियों व पंचायत कमेटी गठन पर चर्चा

चारामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिला चुनावी मंत्र, घर-घर पहुंचने का आह्वान

दीपक बैज व सावित्री मनोज मंडावी ने भरा जोश, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

बूथ से लेकर मंडल तक संगठन मजबूत करने पर जोर, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

चारामा, 5 अप्रैल 2026। चारामा विकासखंड के ग्राम मंचादूर में कांग्रेस पार्टी द्वारा “मिशन गांव चलो अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण और व्यापक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा के तहत 8 मंडल कमेटी, 20 सेक्टर कमेटी एवं 106 बूथ कमेटियों के गठन और सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक बैज, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी एवं सावित्री मनोज मंडावी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की और इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रत्येक घर तक पहुंचें और सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए जमीनी स्तर पर निरंतर मेहनत आवश्यक है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए कार्य करती आई है और आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंचादूर, भरीटोला, डोकला-1, डोकला-2 तथा पंचायत कमेटी ढोकला और भरीटोला में बूथ एवं पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने के लिए विस्तृत रणनीति भी तैयार की गई।


इस अवसर पर लेखराम साहू (जिला प्रभारी, संगठन सृजन, पूर्व विधायक कुरूद), बसंत यादव (अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर), नरेंद्र यादव (पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़), हिरवेन्द्र साहू (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा), विजय ठाकुर सचिव प्रदेश कांग्रेस,हेमंत ध्रुव (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर), महेन्द्र नायक (कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर), आवरी भूषण सिन्हा (मंडल कांग्रेस अध्यक्ष), चंद्र कुमार कांगे (मंडल अध्यक्ष), सौरभ तारम (मंडल अध्यक्ष), मंजू सोनकर (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी), नोतन भोयर (सरपंच भर्रीटोला), विजय ठाकुर (प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव), कमलेश रानू सेन (पार्षद नगर पंचायत चारामा), राजेंद्र सलाम (अध्यक्ष कांग्रेस मंडल हाराडुला), लखनपुरी मंडल अध्यक्ष सौरभ तरम, अंजू नाग (अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस चारामा), कुबेर कुंजाम (अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस ब्लॉक चारामा), हुमन मरकाम (विधायक प्रतिनिधि), धनेश नरेटी (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोंदल), गोपी बढ़ाई (अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल), सुनाराम तेता (अध्यक्ष जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर), नवली मीना मंडावी (पूर्व सदस्य जिला पंचायत कांकेर), धर्मेन्द्र मेहता, अकरम कुरैशी, हिंच्छाराम भुरकुरिया (सरपंच नरसिंहपुर), संतोष शिंदे, समीर बंछोर (अध्यक्ष एनएसयूआई ब्लॉक चारामा), दिनेश राठौर, विकास मंडावी, तेजेन्द्र साहू, जय साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने और प्रदेश में पुनः सरकार स्थापित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *