सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल की तेजी के बाद गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह सोने और चांदी दोनों ही लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

बाजार के आंकड़ों के अनुसार सुबह करीब 10:20 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 1,58,075 रुपये के स्तर पर रहा। इसमें 680 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। कारोबार के दौरान सोने ने अब तक 1,57,701 रुपये का निचला स्तर और 1,58,173 रुपये का उच्च स्तर छुआ है।

वहीं चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई। सुबह करीब 10:23 बजे एक किलो चांदी का दाम 2,60,000 रुपये दर्ज किया गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 3,018 रुपये प्रति किलो कम है। चांदी ने आज 2,58,730 रुपये का निचला स्तर और 2,61,924 रुपये का उच्च स्तर बनाया है।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार के संकेतों और स्थानीय मांग में बदलाव के चलते कीमतों में यह अस्थिरता बनी हुई है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले अपने शहर के स्थानीय आभूषण विक्रेताओं से लेटेस्ट दरों की पुष्टि अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *