कराची में बड़ा धमाका: गैस रिसाव के कारण 16 लोगों की मौत, मृतकों में 9 बच्चे शामिल

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक आवासीय इमारत में हुए भीषण धमाके में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह हादसा संदिग्ध गैस रिसाव की वजह से हुआ है। धमाके की चपेट में आने से करीब 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे ओल्ड सोल्जर बाजार इलाके में हुआ। धमाका इमारत की पहली मंजिल पर उस समय हुआ जब लोग रमजान के पहले दिन सहरी की तैयारी के लिए जाग रहे थे। गैस रिसाव के कारण हुए इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

राहत और बचाव कार्य में जुटी फायर सर्विस की टीम ने बताया कि मलबे से अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में सबसे ज्यादा बच्चों को नुकसान पहुंचा है। मृतकों में 2 से 17 साल की उम्र के 9 बच्चे शामिल हैं, वहीं घायलों में भी 7 बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बचाव दल अभी भी मलबे में दबे अन्य संभावित लोगों की तलाश कर रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *