छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर बड़ी मुठभेड़, तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर, भारी हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर शुक्रवार सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में तीन नक्सलियों के मारे जाने और मुठभेड़ स्थल से AK-47 राइफल और एक इंसास राइफल बरामद होने की खबर है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस के विशेष दस्ता सी-60 ने नक्सलियों के खिलाफ यह ऑपरेशन शुरू किया था। अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद से ही पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अबूझमाड़ क्षेत्र लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का केंद्र रहा है, जहां सुरक्षाबलों को हर कदम पर चुनौती का सामना करना पड़ता है। फिलहाल, पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और ऑपरेशन के समाप्त होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *