मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय और सफल गायकों में शुमार अरिजीत सिंह ने नए साल की शुरुआत में एक भावुक ऐलान कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे।
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में लिखा कि इतने वर्षों तक श्रोताओं से मिले प्यार और समर्थन के लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्लेबैक सिंगिंग का यह सफर उनके लिए बेहद खूबसूरत रहा है और अब वह इसे यहीं विराम दे रहे हैं।
रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरिजीत सिंह आज भारतीय संगीत जगत का बड़ा नाम बन चुके हैं। उनकी आवाज ने रोमांटिक गीतों के साथ-साथ दर्द, सूफी और देशभक्ति गीतों में भी खास पहचान बनाई है।