दिल्ली में बड़ा बदलाव: अब 11 नहीं, 13 जिले… शाहदरा जिला किया गया समाप्त

सबसे बड़ा बदलाव शाहदरा जिले को हटाने का फैसला है। शाहदरा में रहने वाले लोगों का अब नया जिला तय किया जाएगा।

तीन नए जिले बनाए गए

नई व्यवस्था के तहत दिल्ली में तीन नए जिले जोड़े गए हैं:

  • ओल्ड दिल्ली
  • सेंट्रल नॉर्थ
  • आउटर दिल्ली

इसी के साथ शाहदरा जिले को खत्म कर दिया गया है।

अब दिल्ली में कुल 13 जिले होंगे

नई लिस्ट इस प्रकार है:

  1. ओल्ड दिल्ली
  2. सेंट्रल नॉर्थ
  3. आउटर दिल्ली
  4. सेंट्रल
  5. ईस्ट
  6. न्यू दिल्ली
  7. नॉर्थ
  8. नॉर्थ ईस्ट
  9. नॉर्थ वेस्ट
  10. साउथ
  11. साउथ ईस्ट
  12. साउथ वेस्ट
  13. वेस्ट

जिलों की संख्या बढ़ाने का कारण क्या?

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी सरकार की रीढ़ होता है और यह सीधे जनता के जीवन को प्रभावित करता है।

दिल्ली की तेजी से बढ़ती जनसंख्या, बढ़ते निर्माण कार्य, शहरी विस्तार, नागरिक सेवाओं की जटिलताएं, इन सबको देखते हुए प्रशासन को और अधिक संगठित, प्रभावी और जवाबदेह बनाना ज़रूरी था। इसी वजह से 11 जिलों की जगह अब 13 जिलों का गठन किया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *