Big Breaking Jashpur : करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत
Big Breaking Jashpur : जशपुर। करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक नर हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना बगीचा वन परिक्षेत्र के कुरडेग की है। जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से इस परिक्षेत्र में 40 हाथियों का एक बड़ा दल विचरण कर रहा है।
Big Breaking Jashpur : सिंचाई के लिए लगे बिजली कनेक्शन की चपेट में हाथी आया है। वन अमला मौके पर रवाना हो गई है। यह दल कल कुरडेग पहुंचा था। स्थानीय रहवासियों के अनुसार रात भर हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दे रही थी। सुबह उठने पर ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे हाथी के शव पर पड़ी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि कुरडेग गांव से गुजरे 11 केव्ही बिजली आपूर्ति लाइन से हाथी का सूढ़ संपर्क में आने से घटना हुई होगी।
suicide : बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा ने की खुदकुशी
हाथी के मुंह पर चोट के निशान नजर आ रहे है।