रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 दिनों में 614 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े, एक दिन में ही 86 पर कार्रवाई

रमेश गुप्ता रायपुर, । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल) विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत पिछले 10 दिनों में 614 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।


यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 6 अलग-अलग प्वाइंटों पर चेकिंग की गई, जहां एक ही दिन में 86 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी महंगी कारों के चालक भी नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार रायपुर शहर में हर साल लगभग 600 लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है, जिनमें बड़ी संख्या में हादसे नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


…………………………………….
यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह स्वयं और दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *