Bhopal latest news : मध्यप्रदेश में छह हजार से अधिक कालोनियों को वैध किया गया

Bhopal latest news

Bhopal latest news : भोपाल !  मध्यप्रदेश में अवैध कालोनियों को वैध बनाने की घोषणा के बाद अब तक छह हजार से अधिक अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। ऐसा होने से इन कॉलोनियों के निवासी बैंक लोन, मकान बनाने की अनुमति और अन्य लाभ ले सकेंगे।


नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज यहां विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकायों की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था। इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिये नगरीय विकास एवं आवास विभाग की ओर से नये नियम बनाये गये। इन नियमों के तहत 6 हजार से अधिक अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया की गई है।

इन कॉलोनियों के वैध होने से यहाँ के रहवासियों को बैंक लोन, मकान बनाने की अनुमति, मकान का नक्शा और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।


सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री  चौहान 23 मई को मुख्यमंत्री निवास में अवैध कॉलोनियों को वैध घोषित कर भोपाल की वैध घोषित कॉलोनियों के रहवासियों को मकानों के नक्शे वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम उन नगरीय निकायों में भी होगा, जहाँ पर अवैध कॉलोनियाँ वैध घोषित की गई हैं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि और वैध कॉलोनियों के रहवासी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा।

Pakistan : इमरान खान का दावा, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेरा घर
मंत्री  सिंह ने बताया है कि नगरपालिक निगमों में 2282 कॉलोनियों का प्रारंभिक प्रकाशन और 1032 अभिन्यास को अंतिम रूप देकर 929 कॉलोनियों में भवन निर्माण अनुज्ञा प्रारंभ कर दी गई। इसी तरह नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषदों में 3792 कॉलोनियों का प्रारंभिक प्रकाशन एवं 299 कॉलोनियों के अभिन्यास प्रकाशित कर दिये गये हैं। नियमानुसार समस्त कार्यवाही जून 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU