Bhopal Breaking : रणबांकुरोंं का भोपाल में हुआ सम्मान

Bhopal Breaking :

Bhopal Breaking एशियन न्यूज और टैगोर यूनिवर्सिटी का शानदार आयोजन

Bhopal Breaking भोपाल। रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ स्थित ‘आज की जनधारा’ मीडिया ग्रुप के सैटेलाइट न्यूज चैनल ‘एशियन न्यूज’ द्वारा ‘शौर्य अलंकरण 2023का आयोजन भोपाल स्थित शौर्य स्मारक पर किया गया। इस अवसर पर कारगिल की कहानी, परमवीर चक्र सम्मान से नवाजे गये सूबेदार मेजर संजय कुमार की जुबानी और सरदार-पोस्ट पर सीआरपीएफ की शौर्य गाथा का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सांस्कृतिक व गीत-संगीत कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके साथ आईटीबीपी बैन्ड द्वारा कारगिल युद्ध के जवानों का आत्मीय स्वागत किया गया।

https://jandhara24.com/news/152482/police-constables-dead-body-found-floating-in-the-pond-the-officers-covered-the-sheet-of-silence/
Bhopal Breaking  इस अवसर पर मेजर संजय कुमार के साथ ही मप्र सेक्टर सीआरपीएफ आईजीपी. जसबीर सिंह संधू, डीआईजी ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ डॉ. संजय कुमार, रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव को भी शौर्य अलंकरण से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर शौर्य नमन फाउंडेशन की ओर से मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भोपाल की महापौर मालती राव, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा, एशियन न्यूज जनधारा मीडिया समूह के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र विशेष रूप से मौजूद रहे।

Bhopal Breaking  इस कार्यक्रम के सह प्रायोजक मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के साथ ही एलआईसी मध्यमप्रदेश भोपाल, जी 20, पीएनडब्ल्यू, अभिनव होम्स, पुरास्योर, अग्रवाल 420 मसाला के साथ बिल्डिंग होम्स डी.एच.एल और लोधी बिल्डर के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Nagpur latest news : अदालत में हुए पेश महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस 

इस कार्यक्रम में उन जवानों की भरपूर सराहना की गई, जिन्होंने वतन की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगा दी थी। यह कार्यक्रम देश के उन रणबांकुरों की हौसला अफजाई करेगा जिन्होंने देश की रक्षा पूरी ईमानदारी से करते हुए राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सेवा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने जवानों के कत्र्तव्य की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

Bhopal Breaking  सूबेदार मेजर संजय कुमार का परिचय

 

संजय कुमार का जन्म 3 मार्च 1976 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कलोल बल्किन ग्राम में हुआ था। सेना में शामिल होने से पहले उन्होंने दिल्ली में टैक्सी चालक का काम भी किया है। सेना में भर्ती होने से पहले वह तीन बार अस्वीकृत भी किये जा चुके थे।

Bhopal Breaking  संजय कुमार 4 व 5 जुलाई को कारगिल में मस्को वैली प्वाइंट 5875 पर फ्लैट टॉप पर 11 साथियों के साथ तैनात थे। यहां दुश्मन उपर पहाड़ी से हमला कर रहा था। इस टीम में 11 साथियों में से दो शहीद हो चुके थे। जबकि आठ गंभीर रूप से घायल थे।

संजय कुमार भी अपनी राइफल के साथ दुश्मनों का कड़ा मुकाबला कर रहे थे लेकिन एक समय ऐसा आया कि संजय कुमार की राइफल में गोलियां खत्म हो गई। इस बीच संजय कुमार को भी तीन गोलियां लगी, इनमें दो उनकी टांगों में और एक गोली पीठ में लगी।

Bhopal Breaking  संजय कुमार घायल हो चुके थे। ऐसी स्थिति में गंभीरता को देखते हुए राइफल मैन संजय कुमार ने तय किया कि उस ठिकाने को अचानक हमले से खामोश करा दिया जाए।

Bhopal Breaking  इस इरादे से संजय ने यकायक उस जगह हमला करके आमने-सामने की मुठभेड़ में तीन दुश्मन सैनिकों को मार गिराया और उसी जोश में गोलाबारी करते हुए दूसरे ठिकाने की ओर बढ़े। संजय ने इस मुठभेड़ में खुद भी लहू लुहान हो गए थे, लेकिन अपनी ओर से बेपरवाह वो दुश्मन पर टूट पड़े।

अचानक हुए हमले से दुश्मन बौखलाकर भाग खड़ा हुआ और इस भगदड़ में दुश्मन अपनी यूनिवर्सल मशीनगन भी छोड़ गए। संजय कुमार ने वो गन भी हथियाई और उससे दुश्मन का ही सफाया शुरू कर दिया।

संजय के इस कारनामे को देखकर उसकी टुकड़ी के दूसरे जवान बहुत उत्साहित हुए और उन्होंने बेहद फुर्ती से दुश्मन के दूसरे ठिकानों पर धावा बोल दिया। जख्मी होने के बावजूद संजय कुमार तब तक दुश्मन से जूझते रहे थे, जब तक कि प्वाइंट फ्लैट टॉप पाकिस्तानियों से पूरी तरह खाली नहीं हो गया।

Bhopal Breaking  इसके बाद प्लाटून की कुमुक सहायतार्थ वहां पहुंची और घायल संजय कुमार को तत्काल सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बहादुरी के लिए संजय कुमार को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1999 में ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया।

संजय कुमार इस समय सूबेदार मेजर के रैंक पर कार्यरत हैं। वर्ष 2020 में प्रसिद्ध टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शो के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन के विशेष आमंत्रण पर साथी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के साथ शामिल हुए तथा जीती गई पूरी राशि आर्मी वेलफेयर फण्ड में दान कर दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU