दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली से लगे ग्राम बालसी में लगभग 4 एकड़ के विशाल भूमि में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक अग्रोहा धाम का निर्माण प्रस्तावित है । ” नो फ्रॉफिट नो लॉस “के उद्वेश्य से बनने वाले इस अग्रोहा धाम धर्मशाला में 118 कमरो को 5 लिफ्ट के साथ बनाया जायेगा । इस हेतु महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा 4 एकड़ भूमि खरीदी गई है । यहां एक साथ अनेक वैवाहिक , पार्टी आदि कार्यक्रम बिना किसी बाधा के आयोजित हो सकेगा । भवन निर्माण हेतु समिति का भी गठन किया गया है ।जिनके देखरेख में इस विशाल अग्रोहा धाम का निर्माण होगा । नगर व क्षेत्र का सबसे बड़ा सामाजिक व सार्वजनिक भवन तैयार होगा जो आम जनता के पहुंच में होगा व इस भवन को अपनी आवश्यकता अनुसार किराए पर भी लिया जा सकेगा ।
इस संबंध में महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट ने जानकारी देते हुवे बताया कि सरसीवाँ रोड स्थित बालसी में 3.8 एकड़ जमीन भवन हेतु पूर्व में ही खरीदी गई थी । दो तलिया इस भवन को 3 स्टार होटल के अनुरूप लुक व डिजाइन तैयार किया गया है । भवन में 118 कमरे निर्मित होगा जिसमें 30 फेमिली रूम बनाया जा रहा है । वहीं सभी मुख्य जगहों से ऊपरी मंजिल जाने के लिए 5 लिफ्ट की सुविधाएं दी जा रही है । भवन में 2 बनाया जा रहा है जिसमें बड़ा हाल 13,000 वर्ग फीट तथा 2 छोटे 4000 वर्ग फीट के साथ ही 2 लान छोटा वी बड़ा बनाया जाएगा ।
इस अग्रोहाधाम में स्वीमिंग पुल, रेस्टॉरेंट, पार्किंग, गॉर्ड रूम की भी व्यवस्था की गई है । एक स्थान पर पूजा मंदिर बनाया जाएगा जहां भगवान राम जी के दरबार सहित मूर्तियां स्थापित होगी । अग्रवाल समाज में कुंवे का विशेष महत्व होता है व कुवें की पूजा को देखते हुवे एक कुवें का भी निर्माण किया जा रहा है । ट्रस्ट ने बताया कि
इसके साथ ही अन्य सुविधाओं में 11 कमरे इवेंट के लिए , फोटो ग्राफर व पंडित के लिये डारमेट्री , केटरर, लेडिस, जेन्ट्स व ड्रायवरो की सुविधाओं को देखते हुवे अलग से अलग अलग कमरों का निर्माण होगा । सुलभ पेयजल को देखते हुवे 2 बोर की व्यवस्था की गई है । इतने बड़े अग्रोहा धाम के लिए स्टाफ क्वाटर व लेबर क्वाटर का भी निर्माण किया जायेगा ।
ट्रस्टियों ने बताया कि नगर में वैवाहिक व अन्य कार्यक्रमों की बढ़ती संख्या व नगर मंगल भवनों की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुवे अग्रवाल समाज द्वारा यह निर्णय लिया गया है । वर्तमान में नगर में जो सुविधाएं हैं वह सुविधाओं ,कार पार्किंग व अन्य सुविधाओं से युक्त नहीं है । इसलिए अनेक समस्याओं से जूझना पड़ता है । ट्रस्ट का उद्देश्य है कि इस अग्रोहा धाम धर्मशाला का उपयोग प्रत्येक वर्ग के लोग कर सकें व उनके बजट के अनुरूप सुविधाएं प्राप्त हो सके इस हेतु सिर्फ भवन मरम्मत व “नो फ्रॉफिट नो लॉस ” को ध्यान में रखते हुवे बनाया जा रहा है । इस भवन का भूमिपूजन आगामी 11 फरवरी को प्रातः 11 बजे को किया जायेगा ।
इस सामाजिक व सार्वजनिक श्री अग्रोहा धाम धर्मशाला के निर्माण के उद्देश्य की जानकारी देते हुवे बताया कि यह समाज के लिए , समाज के द्वारा व समाज को समर्पित के भावना तथा यह भवन विवाह या ठहरने का स्थान ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह समाज सेवा , पारिवारिक संस्कार के लिए मिल का पत्थर भी साबित होगा ।