Bhojpuri movies : इन्तजार की घड़ियाँ समाप्त,19 मई को रिलीज होगी पावर स्टार पवन सिंह की कइसे हो जाला प्यार

Bhojpuri movies :

Bhojpuri movies चहेते स्टार की फिल्म को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए हो जाइए तैयार 

Bhojpuri movies मुंबई !  भोजपुरी फिल्मो के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ 19 मई को रिलीज होगी। फिल्म निर्माता और वितरक निशांत उज्जवल ने फिल्म कइसे हो जाला प्यार का पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और कहा कि पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर से दर्शकों के बीच एक बेहतरीन फिल्म लेकर आ रहे हैं। अपने चहेते स्टार की फिल्म को प्यार और आशीर्वाद देने के लिए तैयार हो जाइए।


निशांत उज्जवल ने कहा कि ‘कइसे हो जाला प्यार’ एक शानदार लव स्टोरी है, जिसके जरिए पवन सिंह और काजल राघवानी लंबे अरसे बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं जिसको लेकर दोनों के फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

उनके साथ फिल्म में ब्रजेश त्रिपाठी, राज प्रेमी, अमित शुक्ला भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक जगदीश शर्मा है। निर्माता राजीव रंजन सिंह और अमित कुमार सिंह हैं। फिल्म को रेनू विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट देशभर में रिलीज कर रही है।

Mohali latest news लिविंगस्टन-जितेश के तूफान ने पंजाब को 214 रन पर पहुंचाया


वही फिल्म को लेकर पवन सिंह ने भी दर्शकों से आग्रह किया कि वह एक बेहतरीन साफ-सुथरी और सामाजिक फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर अपने पूरे परिवार के साथ देखें। फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल वाली है।

दर्शक इसमें कभी भी बोर नहीं होंगे और फिल्म में भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलेगा। फिल्म के गीत संगीत भी एक से बढ़कर एक हैं। तो अभी से फिल्म ‘कइसे हो जाला प्यार’ को देखने के लिए मन बना लीजिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU