रायपुर। University Grants Commission (यूजीसी) की गाइडलाइन को लेकर एक बार फिर देशभर में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यूजीसी की यह गाइडलाइन पहले लागू की गई थी, लेकिन उस समय सामान्य वर्ग (जनरल) के संगठनों के विरोध के बाद इसे रोक दिया गया। अब भीम आर्मी का तर्क हैं यह गाइडलाइन SC,ST और OBC वर्ग के छात्रों के हित में थी, इसलिए इसे दोबारा लागू किया जाना चाहिए।
शहर में ‘जय भीम’ के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार से उनकी मांगों पर ध्यान देने की अपील की। हालांकि इस दौरान कोई ज्ञापन सौंपा नहीं गया, बल्कि प्रदर्शन के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर की गई।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज व व्यापक किया जाएगा।