भिलाई न्यू प्रेस क्लब चुनाव: 1 मार्च को मचेगा चुनावी घमासान, 13 सीटों के लिए 23 सूरमाओं में महामुकाबला!

रमेश गुप्ता भिलाई । न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के वर्ष 2026-28 के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 1 मार्च 2026 को होने वाले मतदान के लिए कुल 16 पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। इनमें से कोषाध्यक्ष के 1 पद एवं सचिव के 2 पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण संबंधित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। शेष 13 पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका फैसला सम्मानित सदस्य मतदाता करेंगे।
चुनाव संचालन समिति में अरविंद सिंह, अशोक पंडा, रमेश गुप्ता, संतोष मिश्रा, मिथलेश ठाकुर एवं संतोष तिवारी के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
इन पदों पर होगा मतदान
अध्यक्ष (1 पद) – अनिल गुप्ता, जे.एम. तांडी, खिलावन सिंह चौहान, रत्नाकर अल्वा एवं निलेश त्रिपाठी के बीच मुकाबला।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष (1 पद) – सुनील चौहान एवं सत्यनारायण शुक्ला।
उपाध्यक्ष (2 पद) – जय प्रकाश आर्य उर्फ गुड्डा, रघुनंदन पंडा एवं यदुनंदन मिश्रा।
महासचिव (1 पद) – दिलीप कुमार शर्मा एवं कोमल धनेसर।
सहसचिव (1 पद) – भोपाल देवांगन एवं शमशीर अहमद खान उर्फ सिवानी।
कार्यालय सचिव (1 पद) – के. मोहन राव एवं शमसुद्दीन खान।
कार्यकारिणी सदस्य (6 पद) – पी. मोहन, राजकुमार आर्य, सोनू यादव, सुरेंद्र सिंह विराट, सुरेंद्र ठाकुर, सर्वेश सिंह एवं योगेश वर्मा।
निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशी
कोषाध्यक्ष के 1 पद पर दिनेश चौहान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
सचिव के 2 पदों पर गौकरण निषाद उर्फ गणेश एवं जोगिंदर सिंह उर्फ सोनू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
चुनाव संचालन समिति ने सभी सदस्यों से 1 मार्च को निर्धारित समय पर मतदान में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नियमों के अनुरूप संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *