अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी में आईटीबीपी का दबदबा, पदक तालिका में 22 मेडल के साथ टॉप पर

रमेश गुप्ता भिलाई । प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई परिसर में आयोजित चौदहवीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के चतुर्थ दिवस विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में संपन्न हुए।
प्रतियोगिता में रिकर्व, कंपाउंड एवं इंडियन राउंड के अंतर्गत एलिमिनेशन, टीम एवं मिक्स्ड टीम इवेंट के निर्णायक मुकाबले नियमानुसार आयोजित किए गए। देशभर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उच्च स्तर का खेल प्रदर्शन किया।
निर्धारित स्कोरिंग प्रणाली के आधार पर व्यक्तिगत एवं ग्रुप इवेंट में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पदक प्रदान किए गए। आयोजन भारतीय तीरंदाजी संघ के तकनीकी दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित किया जा रहा है।


व्यक्तिगत स्पर्धा पदक तालिका (चतुर्थ दिवस तक)
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) – 22 पदक
उत्तर प्रदेश – 11 पदक
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) – 11 पदक
असम राइफल्स – 09 पदक
राजस्थान – 08 पदक
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) – 07 पदक
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) – 07 पदक
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) – 06 पदक
महाराष्ट्र – 05 पदक
पंजाब – 05 पदक
असम – 01 पदक
ग्रुप इवेंट पदक स्थिति
आईटीबीपी – 03 पदक
उत्तर प्रदेश – 03 पदक
असम राइफल्स – 02 पदक
सीआरपीएफ – 02 पदक
बीएसएफ – 02 पदक
एसएसबी – 02 पदक
असम – 01 पदक
महाराष्ट्र – 01 पदक
सीआईएसएफ – 01 पदक
राजस्थान – 00
पंजाब – 00
सकारात्मक और प्रेरक वातावरण
प्रतियोगिता के दौरान कुछ महिला पुलिस अधिकारियों ने अपने परिवारजनों एवं बच्चों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे आयोजन स्थल पर पारिवारिक सौहार्द एवं प्रेरणादायी वातावरण परिलक्षित हुआ। यह सहभागिता पुलिस परिवारों के मध्य सामंजस्य, खेल भावना और मनोबल को सुदृढ़ करने का प्रतीक रही।


गरिमामय पदक वितरण समारोह
चतुर्थ दिवस के समापन अवसर पर पदक वितरण समारोह का आयोजन वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, विवेकानंद सिन्हा, राजेश कुकरेजा, प्रज्ञा मेश्राम उपस्थित रहे। साथ ही दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के वरिष्ठ अधिकारीगण, उप पुलिस महानिरीक्षकगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, उप सेनानी एवं आयोजन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।
सुरक्षा व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
आयोजन स्थल प्रथम वाहिनी परिसर, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई में सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, तकनीकी पर्यवेक्षण एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रथम वाहिनी, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की समन्वित एवं सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *