Bhilai Desh bhakti ka jajba : देश भक्ति का जज्बा सबसे बड़ा जज्बा जो जवान अपने प्राणों को देश पर न्योछावर कर देते हैं वे हमारे लिए पूजनीय हैं..ताम्रध्वज साहू

Bhilai Desh bhakti ka jajba : 

रमेश गुप्ता

Bhilai Desh bhakti ka jajba :  देश भक्ति का जज्बा सबसे बड़ा जज्बा जो जवान अपने प्राणों को देश पर न्योछावर कर देते हैं वे हमारे लिए पूजनीय हैं..ताम्रध्वज साहू

Bhilai Desh bhakti ka jajba : भिलाई !  आज कला मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया। शहादत के सम्मान के इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि देश भक्ति का जज्बा सबसे बड़ा जज्बा है।

Bhilai Desh bhakti ka jajba : जो जवान अपने प्राणों को देश पर न्योछावर कर देते हैं। वे हमारे लिए पूजनीय हैं। अपने साहस और शौर्य से वे मातृभूमि को सुरक्षित रखते हैं। उनके प्रति हम सब कृतज्ञ हैं। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहीदों ने अपने खून से इस देश को सींचा है।

Bhilai Desh bhakti ka jajba : आज हमारा देश जितना मजबूत है उसके पीछे हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीद जवानों का बड़ा योगदान है। दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी शहादत का सम्मान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से शहीद परिवारों का संबल बढ़ता है।

Amrit Mahotsav : BSP बखूबी निभा रहा है टाउनशिप के आवासों में झंडा वितरण की जिम्मेदारी

Bhilai Desh bhakti ka jajba : कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं, जिन्होंने अपने साहस से हमारे देश की सुरक्षा की। आपकी देशभक्ति के जज्बे की वजह से देश सुरक्षित है।

Bhilai Desh bhakti ka jajba : अपने संबोधन में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि हम सभी शहीद जवानों के प्रति कृतज्ञ हैं। आज स्वाधीनता दिवस के पूर्व हम सभी शहीद परिवारों के परिजनों के साथ हैं। यह हमारा सौभाग्य है।

Bhilai Desh bhakti ka jajba : देश सेवा कर तथा लोगों की मदद कर हम शहीद जवानों के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकते हैं। इस मौके पर सभी जवानों के हाथों में तिरंगा झंडा था। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने जवानों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नगमे गाये और पूरा माहौल देश भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU