Bhilai breaking news : ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार.. देखिए वीडियो..

Bhilai breaking news :

रमेश गुप्ता

Bhilai breaking news : ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार.. देखिए वीडियो..

Bhilai breaking news :  भिलाई..थाना सुपेला पुलिस ने 15 नग ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है पकड़े गए ब्राउन शुगर की कीमत 1 लाख रुपए बताया जाता है l पकड़े गए युवक के खिलाफ सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांकः- 1358/2022 धारा 21(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई की है l

Bhilai breaking news : टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आशीष दुबे उम्र 31 साल निवासी प्लाट नंबर 7/ए मैत्री विहार राधिका नगर सुपेला निवासी के कब्जे से 15 नग ब्राउन शुगर पुड़िया, 1.510 ग्राम कीमती 1,00,000 रूपये जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ब्राउन शुगर को आस-पास के नव युवको को नशे हेतु उपलब्ध कराता था। जिससे नव युवक नशे की चपेट में आ रहे थे।

Bhilai breaking news : टीआई श्री शर्मा ने बताया कि कुछ दिनो से ब्राउन शुगर बिक्री की जानकारी मिल रही थी जिस पर सुपेला पुलिस द्वारा गोपनीय रूप से निगाह रखा जा रहा था। अंततः सुपेला पुलिस को ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्यवाही करने में सफलता मिल ही गई। थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की यह पहली कार्यवाही है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में उप निरी. लखेश गंगेश, आरक्षक मोह. जुनैद सिद्धीकी, विवेक सिंह, विकास तिवारी एवं अभय सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU