Bhilai Breaking : कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा गांजा का बड़ा खेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Breaking :

रमेश गुप्ता

Bhilai Breaking : कुम्हारी टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा गांजा का बड़ा खेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

 

Bhilai Breaking : भिलाई । 17.72 लाख के गांजा समेत 2 आरोपी अरेस्ट : जिले की पुलिस ने कुम्हारी टोल प्लाजा पर गुरूवार को घेराबंदी कर 2 आरोपियों को दबोचा है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 50 किलोग्राम गांजा, वारदात में प्रयुक्त वाहन तथा मोबाइल बरामद किया गया है। कुल जुमले की कीमत 17 लाख 72 हजार 2 सौ रूपए बताई जा रही है। यह जानकारी एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन में उनकी टीम लगातार आदतन अपराधियों पर नजरदारी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने इसकी सूचना दी। तस्दीक करने पर सूचना सही साबित हुई। उसके बाद फिर छापा मारने की योजना तैयार की गई।

पत्रकारवार्ता में एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि CSP साइबर प्रभात कुमार, DSP क्राइम राजीव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन में एसीसीयू तथा कुम्हारी थाने की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास जैसे ही उनको ये वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस बल की टीम उस पर भूखे शेर की तरह झपट पड़ी। वाहन से दो आरोपियों गुड्डू यादव निवासी राजस्थान तथा अकलेश लोधी निवासी शिवपुरी मध्य प्रदेश को धर दबोचा। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।

इस दौरान वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से 50 पैकेट गांजा बरामद किया गया। इन दोनों के पास मोबाइल भी मिला। इसके माध्यम से वे बड़े तस्करों से संपर्क साधा करते थे। पुलिस ने सभी चीजों को सीज कर लिया। उसके बाद इन दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी। इन सभी पर एनडीपएस एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। ये कार्यवाही कुम्हारी थाने में की जा रही है।

 

 Bhatapara : खो-खो और कबड्डी बंद, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल अब यादों में

इस कार्यवाही में थाना कुम्हारी से निरीक्षक केशव राम कोशले आरक्षक मनीष वर्मा, राजकुमार, कविन्द्र साहू, यशवंत साहू एवं एसीसीयू से प्रधान आरक्षक सगीर खान, चंद्रशेखर बंजीर आरक्षक जी.रवि, अजय ढ़ीमर थाना जामुल से अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU