MMW Union Branch Kirandul एमएमडब्ल्यू यूनियन  शाखा किरंदुल द्वारा सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों का किया गया सम्मान

MMW Union Branch Kirandul

दुर्जन सिंह

 

MMW Union Branch Kirandul एमएमडब्ल्यू यूनियन  शाखा किरंदुल द्वारा सेवानिवृत्त वरिष्ठ सदस्यों का किया गया सम्मान

 

 

MMW Union Branch Kirandul बचेली, दंतेवाडा !  किरंदुल. मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा परम्परानुसार किरंदुल परियोजना में दीर्घ अवधि तक सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ सदस्यों चैतराम पटेल, बबलू बहादुर का स्मृति चिन्ह, शॉल, तिरंगा गमछा से एमएमडब्ल्यूयू शाखा किरंदुल के सचिव ए.के. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी एवं समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य बी एल तारम, जी रवि, दिलीप सिंह, दिनेश साहू द्वारा वरिष्ठ सदस्यों के कार्यकाल के समय साथ बिताये गए पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा उनकी कर्मठता तथा अनुशासन, उनकी नियमित दिनचर्या, यूनियन और समाज के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान से युवा साथियों को प्रेरणा लेने की बातें कही।

 

MMW Union Branch Kirandul  मंच संचालन कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा तथा कोषाध्यक्ष ओम कुमार साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, नथेला राम नेताम, शादाब जिलान, त्रिलोक बांधे, राकेश लाल, जी रवि, बी लोहिदास, देवेंद्र साहू, एम के मल्लाह, तरूण कुमार, अरुण कुमार, ईमरान, रमेश कुमार, सहित श्रम संघ के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU