Bhilai Breaking डांस को लेकर विवाद, बारातियों व गांववालों के बीच मारपीट, पेट्रोलिंग गाड़ी में तोडफ़ोड़,  एक आरक्षक घायल, 6 गिरफ्तार

Bhilai Breaking

रमेश गुप्ता

 

Bhilai Breaking  डांस को लेकर विवाद, बारातियों व गांववालों के बीच मारपीट

 

Bhilai Breaking  भिलाई। बारातियों एवं गांववालों के बीच डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे के ऊपर हमला कर दिया। विवाद सुलझाने में एक आरक्षक घायल हो गया। पेट्रोलिंग गाड़ी में तोडफ़ोड़ की गई। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 1 नाबालिग है।

इस मामले में आरक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 186-आईपीसी, 332-आईपीसी, 353-आईपीसी, 427-आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। बताया जाता है कि बारात मोहंदी गांव से आई थी। इस दौरान दो लोग घायल भी हुए हैं।

 

Bhilai Breaking  मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक राकेश कुमार यादव की डायल 112 चितावन में डयूटी लगी थी। 20 अप्रैल को रात 9 बजे से 21.00 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 9.00 बजे तक थी डायल 112 वाहन सीजी-03-7089 को चालक लोकेश साहू चला रहा था। रात करीबन 22.06 बजे इवेंट डीआरजी 112 आया कि ग्राम परसदा में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं, इवेंट मिलने पर ग्राम परसदा पहुंचे तो जयराम यादव के घर के पास काफी भीड़ लगी थी आपस में विवाद हो रहा था। उपस्थित लोगों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति को चोट लगी है, जो बेहोश है उसे ईलाज के लिए एम्स अस्पताल रायपुर ले गये हैं तथा एक अन्य व्यक्ति को भी चोट लगी है।

Bhilai Breaking  काफी भीड़ होने से थाना के पेट्रोलिंग वाहन सीजी-03-6581 में आरक्षक चालक क्रमांक 533 यशवंत साहू, आर. क्र. 648 बंटी सिंह भी आ गये, विवाद करने वाले बाराती गिरीराज यादव, प्रशांत यादव और उनके साथी को रात करीबन 12 बजे थाना ले जाने एवं वहां का माहौल शांत करने के लिए पेट्रोलिंग वाहन सीजी-03-6581 में बैठाये और थाना ले जाने के लिए निकलने लगे इसी बीच भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोलिंग वाहन सुमो क्रमांक सीजी 03-6581 के ऊपर पीछे से पत्थर फेंक दिया गया जिसके कारण पीछे का कांच टूट गया।

Korba Loksabha chunav 2024 : दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने छोड़ा मैदान : आइये जानें अब कितनी ईवीएम मशीनों की पड़ेगी जरूरत

गांव में तनातनी के माहौल के चलते पुलिस की निगरानी में दूल्हे पांच के लोगों को मंडप में ले जाकर शादी संपन्न कराई गई। गिरफ्तार आरोपियों में गिरिराज यादव,मुकेश मंडावी, प्रशांत यादव,निखिल वर्मा,वासुदेव यादव शामिल है।

6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है: एएसपी

 

इस संबंध में एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है एवं शासकीय वाहन को नुकसान पहुंचाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU