भोले बाबा की बारात को लेकर पुलिस प्रशासन एवं समिति की बैठक हुई…

भिलाई…महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी आगामी 15 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की बारात भव्य तरीके से निकली जाएगी इसकी तैयारी पिछले कुछ दिनों से बड़े ही जोर शोर से की जा रही है भोले बाबा की बारात में हर वर्ष हजारों लोग शामिल होते है इसी को देखते हुए इस साल भी बाबा की बारात में दुर्ग भिलाई सहित पूरे प्रदेश के हजारों लोग शामिल होंगे इतनी बड़ी संख्या में शामिल होने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए आज सेक्टर 06 पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस प्रशासन के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के अध्यक्षता में बोल बम समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि बाबा की बारात में शामिल होने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,एवं सभी वरिष्ठ मंत्रियों एवं गणमान्य लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया है,बाबा की बारात में शामिल होने वीवीआईपी लोग आयेंगे


दया सिंह ने उन्हें आगे बताया कि भोले बाबा की बारात दोपहर 2 बजे से निकलेगी। बारात दोपहर 2 बजे इंदिरा नगर हथखोज वार्ड नं.01 से प्रस्थान कर राम जानकी शिव मंदिर में पूजा अर्चना होगी। ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए केनाल रोड, कार्तिकेय चौक, बोलबम चौक, नंदी तिराहा, जोन-1 शिव मंदिर होते हुए जोन-2 श्रीराम चौक होते हुए दुर्गा मैदान खुर्सीपार में विवाह स्थल पर समापन होगा। इस दौरान यातयात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए एवं कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की आवश्यकता है इस पर ए एस पी श्री राठौर ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन के लिए समिती को पुन रूप से सहयोग देने का आश्वासन दिया इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रूट चाट बनकर एवं अलग अलग पॉइंट बनकर पुलिस को तैनात करने एवं सी एस पी एवं टी आई रैंक के अधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भोले बाबा की बारात के साथ रहने एवं कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होने तक पुलिस बल तैनात रहेगी इस दौरान समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने राठौड़ को बताया कि पुलिस को सहयोग करने हेतु बोल बम सेवा समिति के वेलेंटारियर बड़ी संख्या में उनके साथ रहेंगे/बैठक में समिति के सुनील गोयल, मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, प्रशांत कुमार, राकेश प्रसाद, रंजीत सिंह (राना), निर्मल सिंह, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता, गौरव घोरघाटे, उत्सव भोपले, संतोष सिंह चौहान, प्रदीप सोनी, बहल राम साहू, ओपी सिंह, पवन मिश्रा, दिलावर यादव, मनोज पांडेय, धर्मेन्द्र पांडेय, शिवलाल शर्मा, जयदीप को रखा गया है। मनोज पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय शीतल कुमार राज कुमार पांडेय, शीतल, विजवानंद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रॉकी साहू, वेनू साहू, गुड्डू शर्मा, गोपाल दास, लारा अप्पा राव श्रीनिवास राव ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *