भिलाई। लायंस क्लब तेजस्विनी ने रक्तदान शिविर लगाकर दिया मानवता का संदेश

रमेश गुप्ता भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब भिलाई तेजस्विनी द्वारा नेहरू नगर गुरुद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब की सदस्य लायन किरण सिंह, लायन नम्रता और लाइनेक्स वैशाली चड्ढा ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
क्लब की अध्यक्ष गीता प्रसाद ने कहा कि मानव सेवा के लिए रक्तदान सबसे बड़ा दान है। उन्होंने बताया कि क्लब भविष्य में भी इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित करता रहेगा और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि समिति की सभी सदस्य विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों, महिला उत्थान कार्यक्रमों और समाज सेवा से जुड़े आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाती हैं तथा महिलाओं की उन्नति के लिए समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं।
कार्यक्रम में गीता प्रसाद, किरण सिंह, नम्रता सिंह, सचिव अर्चना साहू, वंदना साहू, ज्योति चंद्राकर, ममता अवस्थी, रितु खत्री सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती उपासना साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *