Bhatapara latest update मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में कामयाब रहे भाजयूमो कार्यकर्ता

Bhatapara latest update

राजकुमार मल

Bhatapara latest update भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Bhatapara latest update भाटापारा– रायपुर भाजपा कार्यालय में हुए घटना क्रम को लेकर जिलाध्यक्ष भाजयूमो सुनील यदु के नेतृत्व में भाटापारा भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फव्वारा चौक (कांग्रेस भवन के सामने) जलाया.भाजपा कार्यालय से पैडल मार्च करते हुए नारे बाजी के साथ कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुचे और पुलिस की झपटी के बाद भी पुतला जलाने में कामयाब रहे….

दरसल पूरा मामला यह है-राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद रायपुर भाजपा कार्यालय पहुंचकर कांग्रेसी नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के पोस्टर पर कालिख फेंकी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंच गए। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस दफ्तर में कालिख फेंक दी।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं (गुंडों) द्वारा अपने आका भूपेश बघेल के इशारे पर अमर्यादित तरीके से भाजपा कार्यालय में घुसकर हमला करना चाहते थे। हमारे भाजपा एवं भाजयूमो कार्यकर्ताओं ने रायपुर में उन्हें बड़ी मुश्किल से रोका कानून व्यवस्था का हाल बुरा है।

अब यह हालात बन रहे हैं कांग्रेसियों की गुंडागर्दी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसका जवाब भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को देना आता है |

उक्त कार्यक्रम में आशिष जायसवाल,महाबल बघेल,योगेश अंनत,पवन वर्मा,गोपाल देवांगन,सुरेश मिश्रा,सतीश सोनी,आशिष टोडर,अविनाश शर्मा,सतीश साहू,अजित निषाद,काके थद्वानी,विजय यादव,हारून,भरत डहरिया,करण वर्मा,शुभम राजपूत,नंदकिशोर वैष्णव,पीयूष, सूरज शर्मा,फलित भारती सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयूमो कार्यकर्ता उपस्थित थे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU