Bhatapara latest news  अब बदरा का खतरा… धान में माहो, शीथ ब्लाइट और तना छेदक का प्रकोप

Bhatapara latest news

राजकुमार मल

 

Bhatapara latest news    अब बदरा का खतरा… धान में माहो, शीथ ब्लाइट और तना छेदक का प्रकोप

 

 

Bhatapara latest news   भाटापारा– बादल और बारिश। धान की फसल में आएंगे बदरा दानें। इसके अलावा कीट प्रकोप को भी न्यौता मिल चुका है। यह सभी कारक, रबी सत्र में ली जा रही धान की फसल में पांच फ़ीसदी गिरावट ला सकते हैं।

मौसम का बदला स्वरूप धान की तैयार हो रही फसल के लिए खतरा बनता नजर आने लगा है। संकेत उस कीट के प्रवेश से मिल चुका है, जिसे माहो के नाम से जाना जाता है। कीटनाशक बेचने वाली दुकानों में पहुंचती शिकायतों के बाद कृषि विभाग बहुत जल्द फसल आकलन की योजना बना रहा है।

प्रवेश माहो का

 

रबी सत्र में ली जा रही धान की फसल में अब माहो ने प्रवेश कर लिया है। साथ ही तना छेदक और शीथ ब्लाईट का भी फैलाव देखा जा रहा है। इन तीनों के पहले गलघोटूं, नुकसान पहुंचा चुका है। ऐसे में यह कीट हानि का प्रतिशत बढ़ा सकते हैं। बचाव के लिए किसान कीटनाशक दुकानों से जरूरी दवाएं खरीद रहे हैं। जहां आवश्यक मार्गदर्शन और हानि कम करने के उपाय बताए जा रहे हैं।

आशंका बदरा की

 

बादल और बारिश। रबी फसल के लिए बेहद हानिकारक माने जाते हैं। परिपक्व होने की अवधि में पहुंच रही धान की फसल को अब तेज धूप की आवश्यकता है लेकिन बीते एक पखवाड़े से यह निरंतर नहीं है। ऐसे में दाने परिपक्व नहीं हो पाएंगे। यही वजह बदरा का प्रतिशत बढ़ा सकता है। उपाय सिर्फ एक, वह है तेज धूप का होना। जो कि फिलहाल दूर ही है।

उत्पादन में कमी की आशंका

 

 

धान की तैयार हो रही फसल में जिस तेजी से कीट प्रकोप फैलाव ले रहा है, और बदरा दानों के आने के आशंका बलवती हो रही है, उससे कुल उत्पादन में 5% गिरावट के आसार बनते नजर आ रहे हैं। यह नुकसान तब और भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा जब फसल तैयार होकर किसानों तक पहुंचेगी। यह भी तय माना जा रहा है कि गुणवत्ता मानक स्तर पर नहीं पहुंच पाएगी।

ब्लॉक में ऐसा है रकबा

 

भाटापारा विकासखंड में चालू रबी सत्र में लगभग 500 हेक्टेयर रकबे में धान की फसल ली गई है। यह रकबा बीते रबी सत्र जितना ही है। जिन किसानों ने समय रहते बोनी की थी, उनकी फसल कटाई के लिए तैयार है। विलंब से बोई गई फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

आशंका उत्पादन में कमी की

 

चालू रबी सत्र में मौसम जैसा बना हुआ है, वह अब धान की फसल को नुकसान पहुंचाने वाला बन चुका है। कीट प्रकोप तो होगा ही साथ ही बदरा की शिकायतों का आना देखा जा सकता है। इसे समग्र रूप से उत्पादन में कमी के रूप में देखा जा सकता है।

 

Indian women tennis भारत ने बिली जीन किंग कप में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया

 

-डॉ एस आर पटेल, रिटायर्ड साइंटिस्ट, एग्रोनॉमी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर

वर्जन

 

 

बदलते मौसम को देखते हुए कीट का प्रकोप फसल पर रहेगा । किसान समय पर दवाई का छिड़काव करे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU