Bhatapara BJP : भाजपा के वरिष्ठ जनों की परिचर्चा, सात मोर्चा संगठनों की बैठक में मिशन 2023 पर हुआ चर्चा 

Bhatapara BJP :

राजकुमार मल

Bhatapara BJP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार के प्रतीक है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Bhatapara BJP भाटापारा-भाजपा के सभी सात मोर्चा के विधानसभा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक एवं वरिष्ठ जनों की परिचर्चा बैठक बारी बारी से भाजपा कार्यालय गोविंद सारंग स्मृति परिसर में हुई।

सर्वप्रथम वरिष्ठ जनों का कार्यक्रम संम्पन हुआ तदुपरान्त दोपहर में में सभी सात मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अपनी कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण दिया और आगामी समय के लिए पार्टी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की। वक्ताओें ने पार्टी पदाधिकारियों में जोश भरते हुए चुनाव मैदान में उतरने की अपील की

देश में भ्रष्टाचार के प्रतीक है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल-बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा वरिष्ठ नेता,विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर आप मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। हमारे पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। अग्रवाल ने कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो पैसा देते हैं, वह कांग्रेस सरकार के चहेते अफसरों के घर से निकलता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि देश में भ्रष्टाचार के प्रतीक है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल । छत्तीसगढ़ की जनता को अब एहसास हो गया है कि यह भूपेश नहीं ठगेश है जो छल पूर्वक झूठे वादे करके, सत्ता पर काबिज हुए हैं। ऐसे में अब उन्होंने कांग्रेस को ठिकाने लगाने और भाजपा सरकार को वापस लाने का मन बना लिया है।

मोर्चा ऐसा काम करे कि हर वर्ग में जागे भरोसा:-सुनील सोनी

सांसद सुनील सोनी ने कहा कि समाज के हर तबके तक पहुंचने के लिए मोर्चा की रचना हुई है। समाज के हर व्यक्ति तक हमारी पहुंच और योजना होनी चाहिए। बड़ी और सुविधाजनक जगहों के साथ छोटी-छोटी जगह पर भी कार्यक्रम हो। हर मोर्चे में अपनी योजनाओं और क्षेत्र के अनुसार नवाचार हो। उन्होंने मंत्र दिया कि सभी मोर्चा अपने अपने कार्य क्षेत्र में इस तरह कार्य करें कि वह छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के बीच विश्वास हासिल करें। जनता तक यह संदेश पहुंचाएं कि भाजपा ही सबका विकास कर सकती है।.

कांग्रेस वादाखिलाफी की राजनीति करती है,,और विश्वास की राजनीति करती है भाजपा

उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास के जितने काम हुए हैं, वे सभी भाजपा शासन काल में हुए हैं। कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ का विकास रुक गया है। जनता के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए, आम जनता की खुशहाली के लिए सभी कार्य भाजपा की सरकार ने किए हैं। महिलाओं को पंचायती राज में 50 फीसदी आरक्षण दिया। गरीबों को एक रुपये किलो चावल दिया, एसटी-एएसी वर्ग की बेहतरी के लिए काम किया। शिवरतन शर्मा ने भाजपा सरकार मेें 15 साल हुए काम की जानकारी दी। उन्होेंने कहा कि सभी मोर्चा जनता को बताएं कि वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस और विकास की, विश्वास की राजनीति करने वाली भाजपा में क्या फर्क है।

Tiranga : तिरंगा फहरा कर पुलिस ने रोका गांव का विवाद, भारत माता की जय से गुंज उठा गांव

उक्त कार्यक्रम में राकेश तिवारी,मोहन बांधे, सुनील यदु,अनिल पांडेय,,पूनम मारकंडेय, विजय केशरवानी,महाबल बघेल,आनंद यादव,सहित विधानसभा में निवासरत जिला पदाधिकारी,चारो मंडल अध्यक्ष -पदाधिकारी एवं सातों मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे..

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU