Bhatapara : कृषि मंडी अध्यक्ष के नेतृत्व में भाटापारा के नगर भवन में भरोसे का सम्मेलन आयोजित

Bhatapara :

राजकुमार मल

Bhatapara भूपेश सरकार सभी को समृद्ध कर रही है-गिरीश

Bhatapara भाटापारा– कृषि मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा के नेतृत्व में आज भाटापारा के नगर भवन में भरोसे का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाटापारा विधान सभा के किसान,मज़दूर,महिलायें,युवक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित थे, हज़ारों की संख्या में उपस्तिथ जनो को सम्बोधित करते मुख्यातिथि खनिज विकास निगम गिरीश देवाँगन ने कहा की सिमगा और भाटापारा में हज़ारों लोगों ने भूपेश सरकार के जन कल्याण कारी योजनाओ का लाभ लेने के कारण आज भूपेश बघेल सरकार पर भरोसा किया है !

यही कारण है की आज पूरे देश में भूपेश है तो भरोसा है का नारा प्रचलित हो चुका है कांग्रेस की सरकार जब से प्रदेश में बनी है प्रदेश वसियों के सीधे जेब में पैसा जा रहा है चाहे राजीव गांधी न्याय योजना हो,राजीव गांधी खेतिहर मज़दूर योजना,गौधन न्याय योजना,रीपा योजना,पशुधन योजना,नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना,राजीव युवा क्लब जैसे अनेक योजनाये है जिसके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के खाते में राशि जा रही है ,छत्तीसगढ़ के निवासियों को मिल रहे लाभ से विरोधी दल के लोग परेशान होकर गरीब किसान मज़दूर और युवाओं की ख़ुशी देखी नही जा रही है प्रदेश वसियों के ख़ुशहाली और तरक़्क़ी को विरोधी पचा भी नही पा रहे है !

गिरीश देवांगन ने आगेकहा कि दो साल कारोंना काल में भी प्रदेश के किसान और मज़दूरों को के हाथों में काम देकर हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास की दिशा में आगे लाने का काम किया है मोर आवास मोर मकान बनाने तीन हज़ार करोड़ रुपया पास किया है अब सर्वे के आधार पर प्रत्येक गरीब को नियमानुसार आवास मिलेगा,आपकी समस्याओं के निराकरण के लिये हमारे कांग्रेस के नेता सक्रिय होकर कार्य कर रहे है आज इस भरोसे के सम्मेलन में आपको भूपेश सरकार पर पूरा भरोसा दिखा कर आने वाले विधान सभा चुनाव में कांगेस पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से चुनाव में जीता कर विधान सभा भेजना है,सफल कार्यक्रम के लिये मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा बधाई के पात्र है येसे कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है !

कार्यक्रम का संचालन मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने किया,सम्मेलन को ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता सत्यंरायण ठाकुर,पूर्व विधायक चैतराम साहू,श्रम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल,प्रदेस प्रतिनिधि सुनील माहेश्वरी,श्रम विभाग सदस्य आलोक मिश्रा,प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार,किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामबिलास साहू,अरुण यादव,सोसायटी अध्यक्ष कुबेर यदु,शेली भाटिया,बाबूलाल साहू,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर के के नायक,अमर मंड़ावी,विनोद अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा वर्मा,उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता,उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा,पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य अभिनव यदु,ईस्वर सिंह ठाकुर,इंद्र साव,गोपाल साहू,कुंजरम साहू,हीरेंद्र कोशले,विशाल मनिकपुरी,रमखिलवान साहू सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया।

New Delhi : दस दिन की विदेश यात्रा पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को पहुंचे राहुल
सम्मेलन में पूरे विधान सभा से हज़ारों की संख्या में किसान,भूमिहीन मज़दूर,बूथ कांग्रेस अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, ज़ोन अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्तिथ थे,इस सम्मेलन में सभी किसान मज़दूर साथियों का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया साथ कृषि मंडी के टोवलौया साथी,मज़दूर साथियों को मंडी का पहचान पत्र भी प्रदान मुख्यातिथि गिरीश देवाँगन के हाथों से किया गया,सभी उपस्थित लोगों को गर्मी में ठंडा छाछ और भोजन भी कराया गया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU