Bharatiya Janata Yuva Morcha भाजपा युवा मोर्चा मण्डल कसडोल ने फूंका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला

Bharatiya Janata Yuva Morcha

Bharatiya Janata Yuva Morcha  भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़

Bharatiya Janata Yuva Morcha  कसडोल !  भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत एवं जिलाध्यक्ष सुनील यदु के निर्देशानुसार कसडोल मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में युवाओं ने कसडोल में सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।

Bharatiya Janata Yuva Morcha  भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ में विगत दिनों ईडी ने भूपेश सरकार के समर्थन प्राप्त भ्रष्ट अधिकारियों तथा भ्रष्टाचार मे संलिप्त कारोबारियों पर जिस तरह कार्यवाही की है उससे सरकार के पेट में दर्द होने लगा है।

Bharatiya Janata Yuva Morcha  भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई इस कार्यवाही से भयभीत होना एवं मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना ना केवल इस बात को दर्शाता है की भ्रष्ट कारोबारियों एवं अधिकारियों को भूपेश सरकार का खुला समर्थन प्राप्त है व सरकार उन्हें बचाने में लगी हुई है।

Bharatiya Janata Yuva Morcha  पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल मे डूब चुका है, ईडी की कार्यवाही का विरोध करना सरकार की मानसिकता को दर्शाता है। प्रदेश में विकास की दर शून्य एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होना इन सभी मुद्दों के विरोध में आज दिनांक 19 अक्टूबर को पुलिसकर्मियों से झूमा झटकी के साथ सीएम बघेल का पुतला दहन किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर साहू, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष तेजनाथ पटेल, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष रेशम वर्मा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष पुसाऊ कैवर्त्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जिला कार्यकारणी सदस्य कमल श्रीवास, जनसेवक शनि यादव, भाजपा प्रचार प्रसार प्रमुख भीखम जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सुंदर साहू, राजादास मानिकपुरी, अजय श्रीवास, विमल वैष्णव पार्षद प्रतिनिधी, धर्मेन्द्र धीवर, प्रदीप पाठक, लालू साहू, पुरुषोत्तम पटेल, अमर सागर, भजन यादव, सूर्या साहू, हेमलाल साहू, हेमदास मानिकपुरी, सेवक साहू, चन्दन वर्मा भाजपा कार्यकारणी सदस्य, ऋषि साहू सरपंच, फैशन पटेल, छोटू यादव, चंदन मानिकपुरी, हरिकिशन यादव, अभिषेक मिश्रा, विक्की यादव एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU