Bharatiya Janata Yuva Morcha : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पी एस सी परीक्षा को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप 

Bharatiya Janata Yuva Morcha :

Bharatiya Janata Yuva Morcha भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पी एस सी परीक्षा को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

Bharatiya Janata Yuva Morcha सक्ती !  भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा पत्रकार वार्ता में आज छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवाओं के सम्बन्ध में होने वाले प्रेस वार्ता में ह्रदय से अभिनंदन करता है। आप सभी को राज्य के लाखों युवाओं की आवाज बनने और सबसे गंभीर और संवेदनशील CGPSC -2021 के मुद्दे को सबसे पहले प्रखर रूप से सामने लाने के लिए साधुवाद और धन्यवाद ज्ञापित करता है भाजपा युवा मोर्चा आपके समक्ष CGPSC -2021 में व्याप्त भ्रष्टाचार को निम्न बिंदुओं में रख रहा है:-

1. विगत दिवस छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा -2021 का अंतिम परिणाम जारी किया गया जिसकी सूची जारी होने के पश्चात ही मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों के चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ है। चयन सूची में आयोग के अध्यक्ष के पुत्र का नाम बिना उपनाम के शामिल है, प्रदेश के प्रमुख अधिकारी जनों के पुत्र- पुत्रियां, निजी पार्टी के नेता के बेटी-दामाद का चयन भी प्रथम 20 लोगों की सूची मे शामिल होना संदेह की स्थिति उत्पन्न करता है।

2. छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित संस्था का कार्य प्रदेश मंे क्लास -2/3 के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भर्ती व नियुक्ति करना है परन्तु वर्ष-2022 में आयोग द्वारा सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य (लेवल -1) के 80 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोग द्वारा करवाई जा रही है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अंतर्गत होनी थी।
3. अभी वर्तमान मे छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा छात्रावास अधीक्षक श्रेणी -द की पदो की भी भर्ती अधिसूचना जारी की गयी है जबकि यह भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के अंतर्गत होनी थी।
4. छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक एवं सचिव 4 वर्ष से अधिक समय से आसीन है जबकि किसी भी विभाग में 3 वर्ष से अधिक समय तक किसी भी अधिकारी को पदस्थ नहीं रखा जा सकता।

भाजयुमो छत्तीसगढ़ आपका ध्यान आकर्षित करता है और समस्त प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं की ओर से आपसे यह आग्रह करता है कि प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए और युवाओं के अधिकार के लिए उपरोक्त विषय पर आप सभी सम्मानीय पत्रकारगण समस्त युवाओं की आवाज बने ताकि सत्ता के नशे में चूर और भ्रष्ट बाहरी सरकार तक आपके माध्यम से हमारी बात पहुंचे उपरोक्त विषय मे भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान युवाओं के सपनों के साथ कुठाराघात करने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार से निम्नलिखित मांग करती है:-

1. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा -2021 परिणाम को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए और परीक्षा दोबारा आयोजित की जाए।

2. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2021 की राज्य सेवा परीक्षा परिणाम की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए

3. आयोग के अध्यक्ष को तत्काल निलंबित किया जाए।

4. आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को भी तत्काल निलंबित करते हुए जांच शुरू करवाई जाए।

Sakti update मिडिल स्कूल केरीबंधा में G-20 जनभागीदारी पखवाड़ा का सफल आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा की उक्त मांगे पर यदि अमल नही किया गया और दोगियों के खिलाफ उचित कार्यवाही नही हुई तो भारतीय जनता युवा मोर्चा सदन से सड़क तक की लड़ाई लड़ने ,व उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही शासन प्रसाशन की होगी ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU