Bharatiya Janata Party Jharkhand : जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी अधिकारियों के खिलाफ रच रहे षड्यंत्र

Bharatiya Janata Party Jharkhand :

Bharatiya Janata Party Jharkhand : ईडी के अफसरों को नक्सलियों, गैंगस्टरों और महिला से निशाना बनाने के आरोपों की सीबीआई जांच हो: प्रतुल शाहदेव

Bharatiya Janata Party Jharkhand :  रांची !  भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आज कहा कि पूरे राज्य में सिस्टम धराशाई हो गया है और संवैधानिक मशीनरी भी ध्वस्त हो गई है।

Bharatiya Janata Party Jharkhand :   शाहदेव ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेल से सरकार चल रही है। जेल में बंद सत्ता के दलाल ईडी के अधिकारियों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसी खबरें मीडिया में लगातार आ रही है कि सत्ता के शीर्ष में ऑपरेट करने वाले जेल में बन्द दलालों के खिलाफ जांच कर रहे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ,गैंगस्टरों का सहयोग लिए जाने का षड्यंत्र हो रहा है। प्रतुल ने कहा ये बहुत ही विचलित और चिंतित करने वाली घटना है।प्रतुल ने कहा कि यह भी आरोप लग रहा है कि एक महिला के जरिए ईडी के अधिकारियों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है।ऐसे भी हेमंत सरकार का फर्जी मुकदमों में लोगों को फसाने का लंबा रिकॉर्ड रहा है।

श्री शाहदेव ने कहा कि जेल के अधिकारियों पर यह संगीन आरोप लगा है कि उन्होंने कैदियों के द्वारा दलालों के खिलाफ शिकायत करने वाले पत्रों को दबा दिया। जांच के दायरे में इसे भी लाया जाए।

श्री शाहदेव ने कहा कि हेमंत सरकार को जवाब देना चाहिए कि ईडी के द्वारा हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच करने के दौरान दोषी पाए गए अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दर्जनों पत्र 18- 11- 2022 से 26- 9- 2023 के बीच राज्य सरकार को लिखा था।लेकिन अभी तक राज्य सरकार कुंडली मारकर क्यों बैठी है ?यह आरोपियों को बचाने का स्पष्ट मामला प्रतीत होता है।

Bharatiya Janata Party Jharkhand : उन्होंने कहा कि भाजपा मांग करती है की हेमंत सरकार इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करने की अनुशंसा करे। उन्होंने कहा केंद्रीय एजेंसियों को राज्य में सुरक्षा न देकर सत्ता के शीर्ष के दलाल भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि निंदनीय है।

Bastar Development : बस्तर विकास के हर पत्थर पर दीपक का उजाला

श्री शाहदेव ने कहा कि ऐसी भी सूचना आ रही है कि एक तरफ राज्य सरकार आम नागरिकों का बाहर बैंड बजा रही है ,दूसरी तरफ जेल में जन्मदिन पर बधाई अपराधी अपने जन्मदिन पर बैंड बजवा रहे है। उन्होंने कहा कि यह पूरे तरीके से संवैधानिक मशीनरी के ध्वस्त होने का निशानी है।राज्य सरकार अविलंब सीबीआई जांच की अनुशंसा करे। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी तारिक इमरान एवं प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष पवन साहू भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU